इटावा। कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं प्रसिद्ध स्वाधीनता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी जी की जयन्ती के अवसर पर ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात नुमाइश परिसर में स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।इसी के साथ ही शास्त्री चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सहकारी शीत ग्रह स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर सभी कांग्रेसियों ने जाकर माल्यार्पण करते हुए सभी महापुरुषों को समर्पित नारे लगाए और रघुपति राघव राजा राम का गान किया।संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि आज गांधी के विचारों को आत्मसात कर उन पर अमल करने की बहुत आवश्यकता है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि गांधी जी के अहिंसावादी विचारों ने विश्व के 80 देशों में उन्हें पूज्य बनाया है। गांधी होना आसान नहीं। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पूरे विश्व में अपने अहिंसा के दम पर पहचाने जाने वाले बापू के पद चिन्हों पर चलकर ही हम इस देश को आगे ले जा सकते हैं। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने गांधी जी को समर्पित अपने विचारों में कहा की युवा पीढ़ी को गांधी के विचारों को समझना और सीखना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनकी अमर गाथाएं जब तक यह दुनियां है तब तक गाई जाती रहेंगीं। संगोष्ठी में अपने विचार प्रकट करते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि अहिंसा ही वह हथियार है जिसके दम पर हमारे बापू ने यह सिखाया कि बड़े से बड़े युद्ध को अहिंसा के दम पर जीता जा सकता है। इसके अलावा अतुल आक्रोश, कोमल सिंह कुशवाहा,प्रशांत तिवारी, संजय दोहरे, सतीश नागर, प्रेम किशोर द्विवेदी, अरूण यादव, करन सिंह राजपूत, सरवर अली, अवनीश वर्मा,आर.बी. पाल, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इसी के साथ ही रामजीवन कुशवाहा, मालवती राजपूत, आसाराम कठेरिया, ज्ञान सिंह इंडियन, प्रदीप द्विवेदी, शिवा ठाकुर,अमन तिवारी, सुरेश प्रताप सिंह, मुस्तकीम, श्याम सिंह, सरताज, दीपक यादव, अंसार अहमद,प्रतिमा अग्निहोत्री, अजय अग्निहोत्री, अविरल प्रताप सिंह आदि ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की मनाई जयन्ती

