Headlines

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इटावा द्वारा जातिगत – जनगणना जागरूकता अभियान

इटावा। ज़िला पंचायत कार्यालय इटावा पर अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (उ०प्र०) एवं प्रो. शिवराज सिंह यादव अध्यक्ष यादव महासभा इटावा द्वारा जातिगत जनगणना – जागरूकता अभियान के संदर्भ में प्रेस वार्ता / पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एड. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आने वाले दिनों में जातीय जनगणना प्रारंभ होने जा रही है ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जातीय पहिचान स्पष्ट रूप से दर्ज कराने के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यादव समाज ओ.बी.सी वर्ग में आता है लेकिन ओ.बी.सी के लिए अलग विकल्प नहीं होने की स्थिति में समाज के लोगों को जाति के स्थान पर यादव दर्ज करना चाहिए। प्रो. (डॉ.)शिवराज सिंह यादव ज़िला अध्यक्ष यादव महासभा इटावा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एवं सांख्यिकीय एकरूपता बनाये रखने के लिए जाति के कॉलम में केवल यादव दर्ज़ करना उचित होगा। एक ही समुदाय के लिए अलग- नाम उपनाम अथवा स्थानीय संबोधन दर्ज होने से आंकड़ों के विखंडित होने की संभावना बनी रहती है इसलिए अपनी जाति की प्रविष्टि एकरूप रखना महत्वपूर्ण है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण आधार बनते हैं इसलिए अपनी जाति की सही एवं एक रूप प्रविष्टि सुनिश्चित करना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत जिलाध्यक्ष प्रो.शिवराज सिंह यादव द्वारा शाल एवं प्रतीक चिन्ह द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से यादव महासभा के संरक्षक के.के यादव, जगदीश यादव प्रधानाचार्य, रामनाथ सिंह यादव, अशोक यादव (प्रदेश महासचिव) एडवोकेट ललित यादव (प्रमुख महासचिव), रविंद्र सिंह एडवोकेट, राजीव यादव ( प्रदेश सचिव),राजेंद्र सिंह यादव, प्रदीप यादव (प्रदेश सचिव), सुभाष यादव, राकेश यादव, रघुराज सिंह यादव, मेधाव्रत यादव, नरेश चंद्र यादव (बलदेव मिष्ठान) संत प्रकाश आचार्य, एडवोकेट अनीता यादव, बृजेश यादव, श्री कृष्ण यादव, अनुराग यादव (प्रदेश सचिव) हर्ष वैभव, एडवोकेट भुवनेश यादव, वैभव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share