इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शांति कॉलोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय (नगर क्षेत्र) में ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली गई तथा स्वच्छता श्रमदान कर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ ज्योति वर्मा ने विशिष्ट अतिथि सुधीर मिश्र के साथ विद्यालय में प्रातः नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान गाया तथा गांधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों महान व्यक्तित्वों के आदर्श जीवन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक प्रभात फेरी भी निकाली गई जिसमें बच्चों ने सुंदर बैंड बजाकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजूलता राजपूत के साथ दोनों अतिथियों ने स्वच्छता श्रमदान कर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और अभिभावक में बेबी कुमारी, कार्तिकेय वर्मा, आरती, सीमा देवी, रानी, तान्या, किरन कुमारी, रुचि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक मंजूलता राजपूत ने सभी का आभार जताया।
कंपोजिट विद्यालय ने गांधी जयंती पर प्रभात फेरी निकालकर किया स्वच्छता श्रमदान

