Headlines

वन्यप्राणी सप्ताह का आगाज, 400 छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

इटावा। वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को इटावा सफारी पार्क में वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सप्ताह के प्रथम दिन सफारी पार्क के मुख्य द्वार पर स्वच्छता कार्यक्रम के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण जागरूकता रैली निकाली।
रैली में जनपद के 13 विद्यालयों के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें थियोसॉफिकल इंटर कॉलेज, पानकुंअर इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राइजिंग सन इंटर कॉलेज, सेविन हिल्स इंटर कॉलेज, डॉ. लोहिया पब्लिक स्कूल, ब्लू बर्ड इंटर कॉलेज, सेंट मैरी इंटर कॉलेज, नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, सैनिक स्कूल इटावा, अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज तथा एसपीएस ग्लोबल स्कूल शामिल रहे।रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर पालिका परिषद परिसर से प्रारंभ होकर राजागंज चौराहा, पचराहा, छैराहा और टैक्सी मंदिर होते हुए इटावा सफारी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।इस दौरान बायोलॉजिस्ट बी.एन. सिंह ने वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं इटावा सफारी पार्क के निदेशक एवं वन संरक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने वन्यजीव संरक्षण में पूर्वजों के योगदान का उल्लेख करते हुए वर्तमान पीढ़ी से वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।जागरूकता रैली में विद्यालयों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अनुशासन, क्रिएटिविटी और आपसी समन्वय के आधार पर किया गया। इसमें सैनिक स्कूल इटावा ने प्रथम, नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स ने द्वितीय, राइजिंग सन इंटर कॉलेज ने तृतीय तथा लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इन विद्यालयों को 8 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागी विद्यालयों द्वारा प्राप्त अंक उनके ओवरऑल प्रदर्शन में भी शामिल किए जाएंगे।
सफारी पार्क में 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक वन्यजीव संरक्षण और जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share