लखनऊ -उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को आगरा स्नातक क्षेत्र से सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जाने के साथ ही शिक्षक कर्मचारी संवर्ग उत्साहित है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में टिकट की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में पहुंचें कर्मचारी शिक्षक ने श्री तिवारी का जोरदार स्वागत अभिनदंन किया। आगरा स्नातक से टिकट मिलने के बाद बधाई देने, प्रचार करने तथा हर स्तर पर सहयोग करने का वायदा करने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी, घटक संघों के पदाधिकारी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी, माध्यमिक, प्राथमिक, विशिष्ट बीटीसी सहित अन्य संघों के पदाधिकारियों श्री तिवारी ने वार्तालाप कर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। इटावा में जन्में श्री तिवारी ने बी.एससी. तक शिक्षा इटावा में प्राप्त करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हाथरस से डिप्लोमा ऑनर्स के साथ उत्तीर्ण करते हुए टेक्निकल बोर्ड में उ.प्र. में नवाँ स्थान प्राप्त किया। एम. ए. अर्थशास्त्र विषय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की करने के बाद उन्होंने अपनी राजकीय सेवा प्रारम्भ की थी। इसके पूर्व श्री तिवारी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में वर्ष 1978 से 1980 तक हाथरस के जिला प्रमुख रहे तथा इसी के बैनर तले एम. जी. पॉलीटेक्निक हाथरस में जनरल सेक्रेटरी के एकमात्र चुनावी पद पर 1983 में चुने गये तथा 1984 से 1986 (सरकारी सेवा में आने से पहले) तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष-इटावा रहे। लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हुए, 1986 से ही डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ और संघ के जनपद अध्यक्ष से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष, कानपुर क्षेत्र के वर्ष 2008 तक 22 वर्षों तक बराबर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। 1993-97 तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला इटावा के मंत्री रहे। वर्ष 2008 में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष चुने गये तथा एफोडे की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों में श्रीलंका, बांग्लादेश के कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिनिधित्व किया तथा नेपाल, चीन, मालदीव एवं दुबई, थाईलैण्ड, सिंगापुर एवं मलेशिया का भी विभिन्न विभिन्न कार्यक्रमों के तहत भ्रमण किया। सबसे कठिन यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा में वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2017 मे इंजीनियर संघ के इतिहास में पहली बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गये।वर्ष 1990 से 2005 तक कई बार संघीय आह्वान पर जेलों की यात्रा की गई एवं कई बार 06 दिन तक आमरण अनशन जैसे कार्यक्रमों को कराकर प्रोन्नतियां कराने में सफल रहे।इटावा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रहते हुए रेल रोको आन्दोलन देश के सभी केन्द्रीय संगठनों के साथ मिलकर करने में सक्रिय भूमिका रही। विभाग में उत्कृष्ट कार्यों हेतु पहली बार एक कर्मचारी का नाम पद्मश्री अवार्ड हेतु सरकार को वर्ष 2005 में भेजा गया एवं कई वर्षों में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये। बेटा निकुंज तिवारी एवं उनकी पत्नी भी भारतीय सेना में मेजर पद पर कार्यरत हैं। सरकारी सेवा के साथ-साथ थियोसोफीकल सोसाइटी सहित कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़कर समाज को ट्यूशन मुक्त एवं नकल विहीन शिक्षा दिलाने में आज भी प्रयासरत हैं। प्रतिवर्ष रक्तदान कार्यक्रम, विकलांगों हेतु लखनऊ में राष्ट्रीय विकलांग क्रिकेट टूर्नामेंट, सर्दियों में गरीबों को कम्बल वितरण कार्यक्रम, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के कार्यक्रम, समाज को जोड़ने हेतु प्रतिवर्ष वृहद होली मिलन समारोह, दिवाली मिलन, भुजरिया मिलन समारोह आदि कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित कराने में तत्पर रहे हैं। पं. दीन दयाल उपाध्याय जागृति समिति के तत्वावधान में नारायण कालेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स इटावा की एक गौरवशाली संस्था है। देश के प्रति सेवा के पारिवारिक माहौल के तहत बड़ा पुत्र संघ का समर्पित स्वयं सेवक है। उन्होंने मिलने आए पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि अब मैं अपनी लम्बी शीर्ष सांगठनिक क्षमता का प्रयोग अपने विचारों की ही भारतीय जनता पार्टी के अच्छे उद्देश्यों, अच्छे कार्यक्रमों और अच्छी योजनाओं को प्रदेश के लाखों कर्मचारी, शिक्षकों एवं आम जन के परिवारों तक पहुंचाते हुए उनके पक्ष में पूरी क्षमता का प्रयोग करना चाहता हूॅ।
इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को मिली टिकट से शिक्षक -कर्मचारी उत्साहित शिक्षक कर्मचारी और सरकार के बीच सेतु साबित होगे इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी

