Headlines

इब्जा ने किया नवागत एसपी सिटी बबिता सिंह का अभिनंदन सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा प्राथमिकता

इटावा। नवागत एसपी सिटी बबिता सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा), इटावा के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इब्जा जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री राजीव चन्देल, प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन सहित पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को पटका पहनाकर, बुके, प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान इब्जा पदाधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा, बाजार में कानून-व्यवस्था तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। एसपी सिटी बबिता सिंह ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।इब्जा पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से सर्राफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर संरक्षक आदेश गुप्ता, कपिल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमकार प्रसाद मथुरिया, उपाध्यक्ष अजय कुमार, हरीश जौहरी, राजेश सोनी, सचिन वर्मा, संयुक्त मंत्री जितेन्द्र सोनी कार्यसमिति सदस्य सुनील बिलहेटिया, विपिन वर्मा, राहुल गुप्ता, रोबिन विशाल वर्मा, आशीष वर्मा, अमित जैन, अर्पित गौर, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share