कानपुर। विद्या भारती की 37वीं जूडो-कुरास राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर, कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा। 23 से 27 सितंबर तक कुदलुम, रांची (झारखंड) में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 10 खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में विद्यालय को एक स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक प्राप्त हुए। कुरास अंडर-17 के माइनस 44 किलोग्राम भार वर्ग में विष्णु किशोर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में श्रद्धा पाल, प्रियांशी दुबे और साक्षी रावत शामिल रहीं। वहीं रुद्र प्रताप, वर्तिका पाल, उज्ज्वल, शशांक शेखर, तान्या गुप्ता और अनुभवी ने कांस्य पदक हासिल किए।विद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विष्णु किशोर को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षक सुधीर कुमार दीक्षित के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
जुगल देवी विद्यालय के 10 खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक स्वर्ण विजेता विष्णु किशोर का SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

