Headlines

अश्लील टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

इटावा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत इटावा पुलिस ने अश्लील टिप्पणी एवं अभद्र व्यवहार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम थाना लवेदी क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम साँवला मंदिर मेला पुलिया के पास अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में पारस पुत्र जयप्रकाश तथा धर्मेन्द्र कुमार पुत्र जनेश सिंह, दोनों निवासी ग्राम इंगुर्री, थाना लवेदी, उम्र करीब 20 वर्ष शामिल हैं।पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध थाना लवेदी में मु0अ0सं0 48/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश पाल, कांस्टेबल ज्ञानप्रकाश और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल द्वारा कार्यवाही की गई ्

Please follow and like us:
Pin Share