Headlines

बकेवर में एसपी ग्रामीण और सीओ भरथना ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने पुलिस बल के साथ थाना बकेवर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Please follow and like us:
Pin Share