Headlines

ई-रिक्शा के लिए शहर में लागू हुए तीन रंगों के रूट, यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल-यातायात प्रभारी संजय सिंह

इटावा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा कलर कोडिंग अभियान चलाया। यातायात माह-2026 के अंतर्गत ई-रिक्शा चालकों की इच्छानुसार निर्धारित मार्गों के लिए लाल, पीले और हरे रंग के कलर कोड लगाए गए, जिससे रूटवार ई-रिक्शा संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 15 नवंबर को चलाए गए अभियान के दौरान यातायात प्रभारी संजय सिंह ने यातायात पुलिस टीम के साथ ई-रिक्शा चालकों को उनके निर्धारित मार्गों के अनुसार अलग-अलग रंगों के कोड लगाए। इस पहल से शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने, यातायात दबाव कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।तीन रंगों में निर्धारित किए गए रूटलाल रंग (रूट नंबर-1): रेलवे स्टेशन से चौधरी पंप तिराहा, बस स्टैंड, पक्का बाग, रामलीला रोड, गाड़ीपुरा चौराहा, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज तिराहा, रामगंज चौराहा और तकिया तिराहा होते हुए चौधरी पंप तिराहा से रेलवे स्टेशन तक।

Please follow and like us:
Pin Share