इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से एसएसपी ने सीधे संवाद किया और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से शिकायतों के संबंध में वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।एसएसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता से परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को न्यायोचित समाधान मिल सके। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने और पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। पुलिस की प्राथमिकता फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना है।
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

