इटावा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्नेहा पुत्री वीरेन्द्र कुशवाह निवासी लुधपुरा, थाना जसवंतनगर तथा मोहिनी पुत्री राजकुमार निवासी राजपुर तमैरी, थाना जसवंतनगर को सकुशल बरामद किया।पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत इटावा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मिशन शक्ति टीम की तत्परता से दो गुमशुदा युवतियां सकुशल बरामद

