इटावा। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ भारत की नींव है, इसलिए पोषण माह का यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। यह बात मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा. ज्योति वर्मा ने पुरविया टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पुरबिया टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कही। उन्होंने महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। इस मौके पर उन्होंने आशा और लाभार्थी बहनों रंजना, रिंकी, रुचि, शालू, मानसी का रोली-टीका लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा लड्डू खिलाकर उनका मुंह भी मीठा कराया।इस दौरान कई महत्वपूर्ण रस्में पूरी की गईं। छोटे-छोटे नौनिहालों का विधि-विधान से अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों को पोषण किट का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आरती वर्मा, सहायिका अर्चना पाठक सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनें और लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
स्वस्थ मां और बच्चे हैं स्वस्थ भारत की नींव- डाक्टर ज्योति वर्मा

