इटावा। धर्मनगरी इष्टिकापुरी के धार्मिक इतिहास में श्री 1008 इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 1 से 9 अक्टूबर तक श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में आयोजित किया जाएगा। आयोजन आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य एवं पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में होगा।इन्द्रध्वज महामंडल विधान सर्व मनोकामनापूर्ण एवं रिद्धि-सिद्धि दायक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में आयोजित होगा। इसके साथ ही विश्व में शांति, सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना को लेकर विश्वशांति महायज्ञ भी होगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।मुनि श्री विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार अभय जैन की मौजूदगी में कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान विवेक जैन पूरन जैन दिलीप जैन रीतेश जैन बंटी बनारस , मोहित अग्रवाल पारस जैन सहित समाज के लोग मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि नौ दिवसीय आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने और धर्मलाभ लेने का अवसर मिलेगा।जैन समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने की अपील की गई है।कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णिम वर्षायोग साधु सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।
लालपुरा में जैन मंदिर होगा इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ

