इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।एसएसपी ने कई मामलों में संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरियादियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

