Headlines

बलराम सिंह चौराहे पर क्यूआरटी ड्यूटी का एसएसपी ने किया निरीक्षण

इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र के बलराम सिंह चौराहे पर तैनात क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की ड्यूटी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की सतर्कता, ड्यूटी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बलराम सिंह चौराहा क्षेत्र में बैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और आमजन की आवाजाही को देखते हुए एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
एसएसपी ने क्यूआरटी को अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर भ्रमण करने और बैंक व आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सतर्क और सक्रिय रहकर कार्य करे। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share