Headlines

एसएसपी ने अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

इटावा। पुलिस विभाग में अपनी सेवा अवधि पूरी कर अधिवर्षता आयु में सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) रामकुमार व्यास थाना पछायगांव, उपनिरीक्षक भगवान सिंह थाना भरथना, उपनिरीक्षक तेज सिंह थाना चौबिया, उपनिरीक्षक (विशेष पुलिस) पुत्तन सिंह पुलिस लाइन तथा उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह पुलिस लाइन शामिल रहे।
एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार कीआवश्यकता होने पर विभाग की ओर से यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर आयुषी सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share