इटावा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में नारायण कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, नवोदित कलाकारों तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्वेता तिवारी डायरेक्टर नारायण कॉलेज द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्वेता तिवारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया जाना आवश्यक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से देश-प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी को अधिक व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। पर्यटकों को किसी स्थान के इतिहास, संस्कृति, धार्मिक महत्व, मार्ग, प्रमुख आकर्षण तथा स्थानीय सुविधाओं की जानकारी उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराई जा सकती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य नारायण कॉलेज द्वारा किया गया।
नारायण कालेज में विश्व पर्यटन दिवस पर गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

