Headlines

पंसारी टोला जैन मंदिर में श्रद्धाभाव से हुआ श्री शातिंनाथ विधान

इटावा। शहर के श्री प्राचीन पंचायती दिगंबर जैन मंदिर, पंसारी टोला में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन व पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान शांतिनाथ की आराधना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इस दौरान पुजारी चौ. स्वदेश जैन, सुनील जैन, दिलीप जैन एवं हेमंत जैन ने पीले वस्त्र धारण कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक तथा शांतिधारा संपन्न कराई। शांतिधारा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के जयकारे लगाए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीता जैन, ज्योति जैन, भारती जैन, जैन, ममता जैन, पूनम जैन श्वेता जैन सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के दर्शन कर पुण्यार्जन किया।

Please follow and like us:
Pin Share