Headlines

मंत महाराजा माधवराव सिंधिया जी की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

ग्वालियर, 30 सितंबर 2026:
श्रीमंत महाराजा माधवराव सिंधिया जी की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा आज माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (MITS), ग्वालियर परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 275 यूनिट रक्तदान हुआ।

यह सेवा प्रकल्प श्रीमंत महाराजा माधवराव सिंधिया जी की पुण्य स्मृति एवं उनकी समाजसेवा की भावना को समर्पित रहा। इस अवसर पर MITS के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि कई युवाओं ने दूसरी बार रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

इस रक्तदान शिविर में MITS ग्वालियर ब्लड बैंक एवं रेड क्रॉस ब्लड बैंक, मुरार का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रियंवदा भसीन जी ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महान कार्य है। युवाओं द्वारा इतनी बड़ी संख्या में आगे आकर रक्तदान करना समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना को दर्शाता है।

DGE प्रदीप पाराशर जी ने कहा कि “रक्तदान केवल एक यूनिट रक्त देना नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिवार को जीवन की एक नई उम्मीद देना है। युवाओं की इस भागीदारी से निश्चित रूप से समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।”

रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर के सचिव रोटेरियन उदित चतुर्वेदी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा निरंतर समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प किए जा रहे हैं। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

कार्यक्रम में MITS के बोर्ड सदस्य एवं सेवानिवृत्त IAS श्री प्रशांत मेहता जी तथा MITS बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस सेवा प्रकल्प की सराहना की।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रियंवदा भसीन जी, DGE प्रदीप पाराशर जी, सचिव रोटेरियन उदित चतुर्वेदी, AG राजेंद्र मल्होत्रा जी, रोटेरियन अनिल माहेश्वरी जी, रोटेरियन गौरव जैन जी एवं रोटेरियन सौरभ जी सहित क्लब के अनेक सदस्यों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

MITS की ओर से Vice Chancellor डॉ. आर. के. पंडित जी, Pro Vice Chancellor डॉ. मंजिरी पंडित जी एवं डॉ. मनीष जी का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

रेड क्रॉस की ओर से श्री नवल किशोर शुक्ला जी, श्री प्रवीण भारद्वाज जी एवं श्री जय संचेती जी का विशेष सहयोग रहा।

रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर ने सभी रक्तदाताओं, MITS प्रबंधन, बोर्ड सदस्यों, ब्लड बैंक की टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ 275 यूनिट रक्तदान इस सेवा प्रकल्प की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

Please follow and like us:
Pin Share