Headlines

पीले वस्त्रों में इंद्र स्वरूप में शामिल हुए श्रद्धालु, गूंजे जैन भजन और जयकारे बरहीपुरा, लालपुरा सहित विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर पहुंची जलधारा यात्रा

इटावा। शहर के श्री दिगंबर जैन प्राचीन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला से रविवार को परंपरागत जलधारा यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गाजे-बाजे के बीच निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु जैन भजनों की मधुर धुन पर भक्ति में सराबोर नजर आए।यात्रा में अमित जैन, राहुल जैन और मोक्ष जैन पीले वस्त्र धारण कर मुकुट-माला पहनकर इंद्रों के स्वरूप में शामिल हुए। हाथों में जैन शास्त्र लेकर वे भजनों के साथ यात्रा में आगे बढ़े। कमेटी के पदाधिकारी अजय जैन, सुशील जैन, पंकज जैन, बोबी जैन, नरेश जैन, राहुल जैन और आर्यन जैन की मौजूदगी में बैंड-बाजों के साथ यात्रा रवाना हुई। इस दौरान ‘तुमसे लगी लगन’ सहित जैन भजनों की मधुर धुनें गूंजती रहीं।यात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज चल रहा था। जलधारा यात्रा बरहीपुरा, लालपुरा, कटरा मंदिर, नया शहर, सराय शेख और करनपुरा होते हुए पंसारी टोला स्थित छोटा मंदिर पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु पुनः श्री दिगंबर जैन प्राचीन पंचायती मंदिर पहुंचे।
मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं केसर जल से शांतिधारा की गई। इसके बाद घी, दूध, रस, दही आदि द्रव्यों से भगवान की जलधारा की गई। इसके उपरांत श्रीजी कीमहाआरती संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। मंदिर परिसर जैन भजनों और जयकारों से गूंज उठा।इस अवसर पर मंदिर पदाधिकारी सनत जैन, दिलीप जैन, संजू जैन, मनोज जैन तथा महिला मंडल अध्यक्ष नीता जैन, मालती जैन, डोली जैन, ज्योति जैन, भारती जैन, ममता जैन, पूनम जैन, अलका जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share