इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। एसएसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निष्पक्षता एवं प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराना पुलिस की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

