Headlines

परिवार परामर्श केंद्र में पांच दंपतियों में हुआ सुलह-समझौता-थानाप्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत इटावा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र एवं नई किरण कार्यक्रम के माध्यम से सोमवार को पांच बिखरते परिवारों को टूटने से बचाया गया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में आयोजित सुनवाई के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेदों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से दूर कराया गया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद पांच परिवारों में सुलह-समझौता कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी सीओ सिटी अवनीश कुमार के मार्गदर्शन में 21 सितंबर को परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में सुनवाई आयोजित की गई। केंद्र के सदस्यों ने पति-पत्नी तथा उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आपसी मतभेदों के कारणों को समझते हुए संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास किया।
परामर्श के दौरान दोनों पक्षों को परिवार के महत्व, आपसी विश्वास और संवाद की आवश्यकता के बारे में समझाया गया। समझाइश के बाद पांच मामलों में दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुलह-समझौते के लिए तैयार हुए। इसके बाद परिवारों को बिखरने से बचाते हुए उन्हें पुनः साथ रहने के लिए भेजा गया।सुलह-समझौता करने वाले परिवारों में शिवानी पत्नी विश्वप्रताप निवासी राहतपुरा कॉलोनी थाना सिविल लाइन, दीपमाला पत्नी सतेन्द्र कुमार निवासी थाना ऊसराहार, नीलू पत्नी सचिन निवासी नया बस स्टैंड थाना कोतवाली, आफरीन पत्नी आसिफ निवासी गाड़ीपुरा थाना कोतवाली तथा रिंकी पत्नी राजकुमार निवासी जसवंतनगर शामिल हैं।इस दौरान महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक कुंजबिहारी काउंसलर चित्रा परिहार, काउंसलर नमिता तिवारी, महिला आरक्षीगण एवं परिवार परामर्श केंद्र के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share