Headlines

इटावा में कलाकारों का हुनर परखने पहुंचा फिल्मी मंच, पारस जैन ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला

इटावा।एकलव्य सिने प्रोडक्शन एवं एडविज डिजिटल के तत्वावधान में आगामी फीचर फिल्म,शॉर्ट फिल्म,वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट्स के लिए इटावा में भव्य ऑडिशन आयोजित किया गया।इसमें इटावा सहित मैनपुरी, फर्रुखाबाद,कन्नौज, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर से आए 100 से अधिक कलाकारों ने कैमरे के सामने अपनी अभिनय क्षमता,संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेजेंस का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।इस अवसर पर पारस जैन, डॉ.आदित्य शर्मा,डॉ.रश्मि यादव,डॉ.कैलाश चन्द्र यादव,एस.पी.गुप्ता,सजल गुप्ता और बालाजी हाईटेक प्रिंट वाला के संस्थापक प्रताप जी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन इब्जा एडवाइजरी कमेटी उत्तर प्रदेश व इटावा के प्रेसिडेंट पारस जैन ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की इस पहल की सराहना की।प्रतिभागियों के अभिनय का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल रविंद्र चौहान,कुमार मनोज,गौरव चौहान, रजनीश त्रिपाठी और मोहिनी मिश्रा ने किया।आयोजकों ने बताया कि चयनित कलाकारों को आगामी प्रोजेक्ट्स में भूमिकाएं दी जाएंगी। कार्यक्रम में प्रोडक्शन कोर टीम के सदस्य राहुल तोमर, रजत यादव,अमन यादव, अवनीश त्रिपाठी,रवि रत्न, किशोर,मिथुन,सौरव शाक्य, रवि यादव,दिव्य, अनुष्का, पवन और सौरभ उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share