Headlines

नशियां जी जैन मंदिर पर 26 सितंबर को होगा जलधारा महोत्सव

इटावा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशियां जी में वार्षिक जलधारा मेला महोत्सव एवं पालकी यात्रा का आयोजन 26 सितंबर को परम पूज्य मुनि श्री विशल्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में धूमधाम से किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर नशियां जी जैन मंदिर परिसर में ट्रस्ट कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने किया।इस के दौरान भगवान की भव्य पालकी यात्रा, जलाभिषेक, संगीतमय पूजन, मंगल प्रवचन, जलधारा एवं भव्य आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।महोत्सव का विशेष आकर्षण भगवान महावीर स्वामी की 21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का भव्य कलश अभिषेक रहेगा। पीत वस्त्रधारी इंद्रों द्वारा 24 कलशों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।बैठक के दौरान आगामी जलधारा महोत्सव के कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया गया। आयोजन को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक जिम्मेदारियां तय कीं।इस अवसर पर नशियां जी प्रबंध कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, सह कोषाध्यक्ष नवनीत जैन, सुदर्शन जैन, विमलेश जैन, अजीत कुमार जैन, विमल किशोर जैन, श्रेयांश जैन, ऋषभ जैन, सक्षम जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share