Headlines

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील ताखा में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही संबंधित फरियादी को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share