इटावा। इटावा जनपद की ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनित किया गया है। इस सूचना के मिलते ही इटावा जनपद में समस्त कांग्रेसियों एवम् प्रेरणा ज़ुबैरी से जुड़े हुए इटावा जनपद एवम् पूरे प्रदेश में उनके बेशुमार शुभचिंतकों में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई। इस सन्दर्भ में जगह-जगह उनके स्वागत-सत्कार का सिलसिला निरंतर चल रहा है।
इसी क्रम में इटावा,भरथना चौराहे पर स्थित एक प्रसिद्ध होटल में कांग्रेस पार्टी के ज़िला महासचिव अनूप सिंह परमार एवम् उनके पुत्र अविरल परमार के संयोजन में सभी कांग्रेस पार्टी केपदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा ज़ुबैरी को फूलों और प्रतीक चिन्हों को भेंट कर उन्हें अपनी-अपनी शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि प्रेरणा ज़ुबैरी लगभग ढ़ाई दशक से भी अधिक लम्बे समय से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी रहीं हैं। यही कारण रहा कि प्रदेश प्रवक्ता बनने पर इटावा जनपद के सभी वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं ने भी प्रेरणा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह में शामिल कांग्रेसियों ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित,शहर अध्यक्ष मो०राशिद, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष एड०पल्लव दुबे, ज़िला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज , कोमल सिंह कुशवाह, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम किशोर द्विवेदी, वाचस्पति द्विवेदी, सतीश नागर, वरिष्ठ पत्रकार मुईन उद्दीन ज़ुबैरी, करन सिंह राजपूत,विष्णु कान्त मिश्रा, अवनीश वर्मा हरेंद्र सिंह दिवाकर एवं जितेंद्र पाल आदि लोगो ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं।
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता बनने पर प्रेरणा ज़ुबैरी का समस्त कांग्रेसियों ने किया ज़ोरदार स्वागत

