Headlines

यूपीआई भुगतान करने पर 0.4% अतिरिक्त शुल्क लागू होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में यूपीआई भुगतान करने पर 0.4% अतिरिक्त शुल्क लागू होने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सदर विधायक सरिता भदौरिया को यूपीआई शुल्क लागत के तहत आने वाले (पूजा के सामान) को भेंट किया गया। जिसको लेने से उन्होंने साफ़ इनकार कर दिया इसी के चलते आशुतोष दीक्षित ने कहा कि यूपीआई भुगतान में जो अतिरिक्त शुल्क लागू किया गया है उससे सिर्फ़ व्यापारियों को ही नहीं आम जनमानस को भी बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार के नए नियमों के तहत ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट (व्यापारी) UPI पेमेंट्स पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानि शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है।सरकार का यह तानाशाही फ़रमान 15 अक्टूबर 2026 को लागू कर दिया जाएगा।इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि हमारे शीर्ष नेता जननायक राहुल गांधी ने इसे ‘UPI टैक्स’ बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। प्रेरणा ज़ुबैरी कहा कि राहुल गांधी ने इस बात की घोषणा काफ़ी समय पहले कर दी कर थी। उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि यूपीआई के नए नियम सिर्फ़ व्यापारियों के ऊपर लागू होंगे लेकिन मेरा सरकार से सवाल यह है कि कैसे निश्चित होगा कि व्यापारी कौन है?और आम आदमी कौन है? क्या मानक हैं यह निर्धारित करने के लिए कि भुगतान व्यापारी ने किया है कि जनसाधारण ने। सरकार को अपने इस जन विरोधी फरमान को वापस लेना पड़ेगा कांग्रेस पार्टी व्यापारियों और देश के हर नागरिक के उत्पीड़न के विरुद्ध खड़ी हुई है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, पीसीसी मेंबर अरुण यादव, ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नागर, ज़िला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी,शहर महासचिव अवनीश वर्मा, सेवादल ज़िला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष,आसिफ जादरान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर द्विवेदी,जिला सचिव धर्मेंद्र पूनिया, हेमंत तिवारी, रणवीर सिंह यादव, मोहनलाल प्रजापति, इंतख़ाब आलम सहित तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share