इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ चलाया जा रहा है।जनपद इटावा में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता के नेतृत्व तथा महिला कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी कमलावती की गरिमामयी उपस्थिति में अभियान के तहत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। भाजपा संगठन ने जिले में 1 लाख 25 हजार ‘आशीर्वाद के दिए’ जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में अटल पथ (डीएम चौराहा) पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, नीलकंठ मंदिर पर विधायक सरिता भदौरिया, पक्का तालाब चौराहा पर डॉ. रामशंकर कठेरिया तथा शास्त्री चौराहा पर क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए।जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मणी मंदिर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य तथा भरथना विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण भवन पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अभियान जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, अभियान सह-संयोजक विरला शाक्य, मोनू चौहान, आयुष राज, जिला उपाध्यक्ष कृपानारायण तिवारी, अशोक चौबे, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, अमित तिवारी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, जिला मंत्री राजकमल यादव, संजू बाबू शाक्य, जितेंद्र पाल, मधु तोमर, प्रीति दुबे, अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, विकास भदौरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक विमलेश शाक्य, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी सहित जिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा, संकल्प और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू

