जसवंतनगर। नगर के प्रतिष्ठित मोबाइल प्रतिष्ठान वर्धमान मोबाइल ने अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और ग्राहकों को दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के चलते एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। सैमसंग कंपनी के Galaxy Partner Program में वर्धमान मोबाइल का चयन किया गया है। इसके साथ ही प्रतिष्ठान ने कानपुर मंडल के चुनिंदा टॉप-12 प्रतिष्ठानों में अपनी जगह बनाई है।वर्धमान मोबाइल को मिली इस उपलब्धि के अवसर पर सैमसंग कंपनी के ABM पंकज कुमार एवं RSO विपिन प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्होंने वर्धमान मोबाइल की टीम को बधाई देते हुए कंपनी की ओर से Samsung Galaxy S26 Ultra मोबाइल फोन उपहार स्वरूप भेंट किया। इसके साथ ही प्रतिष्ठान को सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की गई।सैमसंग अधिकारियों ने वर्धमान मोबाइल को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने और कंपनी के साथ अच्छे कार्य प्रदर्शन के आधार पर प्रतिष्ठानों को Galaxy Partner Program में स्थान दिया जाता है।वर्धमान मोबाइल के प्रोप्राइटर निकेतन जैन ने सैमसंग कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल प्रतिष्ठान की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों ने जिस विश्वास के साथ वर्धमान मोबाइल का साथ दिया है, उसी विश्वास को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने अपने सभी ग्राहकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वर्धमान मोबाइल पर ग्राहकों को बेहतर मोबाइल उत्पाद, विश्वसनीय सेवाएं और संतोषजनक अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।इस दौरान भाजपा नेता राजबहादुर सिंह सहित नगर के अनेक व्यापारियों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने वर्धमान मोबाइल के प्रोप्राइटर निकेतन जैन को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने वर्धमान मोबाइल की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर्धमान मोबाइल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सैमसंग के गैलेक्सी पार्टनर प्रोग्राम में चयन

