इटावा। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में इसी क्रम में थाना चकरनगर पुलिस ने दो ओवरलोड ट्रैक्टर-मय-ट्रॉलियों को सीज किया है।पुलिस के अनुसार, 16/17 सितंबर की रात थाना चकरनगर पुलिस रात्रि गश्त एवं बॉर्डर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सहसों की ओर से आ रहे दो ट्रैक्टर-मय-ट्रॉलियों को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लदे पाए गए। वहीं वाहन चालक मौके पर संबंधित आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर पुलिस टीम ने दोनों ट्रैक्टर-मय-ट्रॉलियों को धारा 194(1) ओवरलोड/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना चकरनगर में दाखिल किया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत, उपनिरीक्षक रामऔतार सिंह, कांस्टेबल शिवम त्रिपाठी एवं चालक हेड कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।
चकरनगर पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ की कार्यवाही दो ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज, चेकिंग के दौरान नहीं दिखा सके आवश्यक कागजात

