इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने देशवासियों, इटावा वासियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी साथ ही इटावा की जनता को विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि मोदी विश्व में सशक्त भारत की पहचान बन चुके हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु अग्रसर हैं वह विश्व के सशक्त नेता हैं आज उन्हीं के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका में नजर आता है।शरद बाजपेयी ने कहा जब विरोधी पूछते थे मोदी की स्पीड ट्रेन कहां है, धारा 370- 35 Aको कोई नहीं हटा सकता, भगवान श्री राम काल्पनिक है आज उन सभी विरोधियों को मोदी जी ने करारा जवाब दिया है उन्होंने वंदेभारत स्पीड ट्रेनों को देश को समर्पित कर सभी विरोधियों के मुंह को बंद कर दिया है, धारा 370 व 35 A को हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, भगवान श्री राम को काल्पनिक बताने वाले विरोधियों को राम मंदिर का निर्माण करके बता दिया कि श्री राम काल्पनिक नहीं आपकी गंदी सोच काल्पनिक है । मोदी ने देश की जनता के लिए विभिन्न ऐसी योजनाएं दीं हैं जिससे जनता को बहुत लाभ हुआ है और देश ने विश्व पटल पर ऊंचाईयों को छुआ है। इस अवसर पर भाजपा नेता जयप्रकाश जैन, सोमेश अवस्थी, शिव हरी दीक्षित, अरुण मिश्रा, अजीत वर्मा, लक्षमण प्रसाद , सुनील शंखवार, राजेश बाजपेयी, पंकज सविता आदि सहित क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व गुरु भारत की सशक्त पहचान है मोदी : शरद बाजपेयी

