Headlines

इटावा संयुक्त प्रेस क्लब की 27 सितंबर को होगी बैठक पत्रकार साथियों की कोई समस्या हो तो लिख कर लाएं

इटावा।संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक 27 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 11बजे से 3rd फ्लोर, बीकानेरी स्वीट्स,शास्त्री चौराहा पर होगी।जिन साथियों को अभी तक आई कार्ड नहीं मिला है,वह एक दो दिन में अपना नाम आधार कार्ड फोटो व्हाट्सएप पर भेज दीजिए।गुरुवार को क्लब के संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित संयुक्त प्रेस क्लब पत्रकार साथियों के मान सम्मान के लिए निरंतर कार्यरत है। बैठक में संगठन के विस्तार सहित एक संघर्ष समिति के गठन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया ने कहा कि यदि किसी पत्रकार साथी की कोई समस्या है तो वह लिखकर लाए जिससे संबंधित अधिकारी से मिलकर उसका निराकरण कराया जा सके।संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के तत्वाधान में एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, विशाल पत्रकार सम्मेलन व सम्मान समारोह प्रस्तावित है।अतःआप सभी साथी बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देकर पत्रकार एकता को मजबूती प्रदान करें।बैठक में क्लब के संगठन मंत्री रघुवीर यादव,प्रचार मंत्री नीतेश प्रताप सिंह व सौरभ दुबे मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share