Headlines

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना एसएसपी ने शस्त्रों, उपकरणों और वाहनों की पूजा कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की

इटावा। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस विभाग में प्रयुक्त शस्त्रों, उपकरणों तथा परिवहन एवं यांत्रिकी शाखा से संबंधित वाहनों और उपकरणों की भी विधिवत पूजा की गई। एसएसपी ने जनपद में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
इस अवसर पर एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस विभाग में प्रयुक्त शस्त्रों, उपकरणों और अन्य संसाधनों का नियमित निरीक्षण एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शस्त्र एवं उपकरण सुरक्षित एवं कार्यशील स्थिति में रहें तथा वाहनों और यांत्रिक उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार अनुरक्षण कराया जाए, ताकि उन्हें हर समय उपयोग के लिए तैयार रखा जा सके।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share