Headlines

इटावा पुलिस नई-किरण पहल से तीन परिवारों में हुआ सुलह-समझौता-थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को तीन परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराकर परिवारों को बिखरने से बचाया गया।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी सीओ सिटी अवनीश कुमार के मार्गदर्शन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह उपनिरीक्षक कुंजबिहारी, काउंसलर चित्रा परिहार, काउंसलर नमिता तिवारी, महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से तीन मामलों में सुलह-समझौता कराया। इनमें रौशन खातून पत्नी नदीम उर्फ बब्लू, उमा पत्नी धर्मेन्द्र, तथा पूजा पत्नी मोहित, शामिल हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की कि छोटी-छोटी पारिवारिक समस्याओं को संवाद और आपसी समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। परिवार समाज की महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए विवादों को बातचीत के माध्यम से दूर कर रिश्तों को बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share