Headlines

एसएसपी ने जनसुनवाई में फरियादियों की सुनी समस्यांए

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र एसएसपी को सौंपे।सभी फरियादियों को उनकी शिकायतों पर न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनका तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। पुलिस द्वारा फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना प्राथमिकता में रखा गया है।

Please follow and like us:
Pin Share