Headlines

गैंगस्टर अभियुक्त तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार

इटावा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौबिया पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की एक कार भी बरामद कर सीज की है।
पुलिस के अनुसार, 15/16 सितंबर 2026 की रात थाना चौबिया पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन रोककर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए चालक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पारस यादव पुत्र राजीव कुमार, निवासी ग्राम बिजनौरा, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ इटावा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैपुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शम्भू दयाल, कांस्टेबल शुभम सिंह एवं कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share