Headlines

लालपुरा जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू हुआ दश लक्षण महापर्व

इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ससंघ विराजमान हैं। मुनि श्री के सान्निध्य में पर्वाधिराज पर्युषण (दश लक्षण) महापर्व के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म के अवसर पर प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत मुनि श्री के मुखारविंद से शांति धारा कराई गई। आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के चित्र का अनावरण कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके बाद मुनि श्री के चरण प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।संगीतमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ पूजन किया। इस दौरान भक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। सायंकाल श्रीजी एवं मुनि श्री की महाआरती की गई।श्री महिला मंडल लालपुरा की ओर से भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्वर्णिम वर्षायोग साधु सेवा समिति के पदाधिकारी विवेक जैन, दिलीप जैन, रितेश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंच संचालन ब्रह्मचारिणी अलका दीदी द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share