इटावा। पुलिस कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को एसएसपी ने गंभीरतापूर्वक सुना और उनके आवेदन प्राप्त किए।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर फरियादियों की शिकायतों का न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरियादियों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं निस्तारण के लिए एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

