इटावा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना वैदपुरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयकेश उर्फ जैकी पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम जेवड़ा, थाना मक्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना वैदपुरा में मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 137(2)/87/64(1)/61(2)/351(3)/316(2) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार उपनिरीक्षक हाकिम सिंह, थानाध्यक्ष वैदपुरा मय पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई
वैदपुरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

