Headlines

शिकोहाबाद में दशलक्षण महापर्व का भव्य आयोजन

शिकोहाबाद -दशलक्षण धर्म के पावन महापर्व का शुभारंभ उत्तम क्षमा धर्म की आराधना जैन मंदिर में हुआ विशेष आयोजन पंचायती जैन मंदिर में 15 से 25 सितम्बर 2026 तक रहेगा आचार्य श्री 108 इन्द्रनंदी जी महाराज एवं गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणा से तथा नी पट्ट गणिनी श्री विज्ञमति माताजी के पावन सान्निध्य में हो रहा है।
कार्यक्रम में प्रातः काल जिनाभिषेक, शांतिधारा, नित्य नैमित्तिक पूजन, दशलक्षण विधान एवं 1008 श्री सहस्रनाम महामंडल विधान किया जा रहा है। दशलक्षण धर्म पर मंगल प्रवचन आयोजित होंगे। मध्याह्न में तत्त्वार्थसूत्र वाचन एवं सरस्वती पूजन तथा सायंकाल आरती, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हुआ
बड़ी संख्या में संपूर्ण जैन समाज के श्रद्धालु पुरुष महिला महिला बच्चे के साथ वर्षायोग समिति एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share