इटावा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 15 सितंबर 2026 को “काला दिवस” के रूप में मनाते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। सभी अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को जिला प्रशासन द्वारा निर्दोष अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। उस समय दोनों बार एसोसिएशन वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर व उनके परिजनों की हत्या के विरोध में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उस समय तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे ने क्षुब्ध होकर लाठीचार्ज कराया था। तभी से हर साल 15 सितंबर को अधिवक्ता काला दिवस मनाते आ रहे हैं। डीबीए सभागार में महामंत्री एडवोकेट नितिन तिवारी सहित सभी अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर काला दिवस मनाते हुए उन्हीं दिनों को याद किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दया शंकर शुक्ला, अवधेश तिवारी, देवेंद्र पांडेय, प्रमोद तिवारी, अजय द्विवेदी, प्रभाकर तिवारी, अम्बरीश पाण्डेय, उग्रसेन तिवारी, राजुल शुक्ला, प्रभाकर त्रिपाठी, लक्ष्मी शंकर यादव, अशोक शर्मा, राजीव दुबे, आशुतोष दीक्षित और प्रवक्ता अमित तिवारी मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मनाया काला दिवस

