Headlines

जनसुनवाई में एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।एसएसपी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना। पुलिस की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

Please follow and like us:
Pin Share