ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की प्रेरणा से रोटरी क्लब ग्वालिय ने एडीएम सी.बी. प्रसाद के मुख्यातिथ्य में मर्सी होम के रहवासियां को कपड़े सिलवाकर एक कलर की ड्रेस कोड भेंट की। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब ग्वालियर के सदस्य रोटे. हिमांशु छापरिया ने अपने जन्मदिन पर संकल्प लिया कि वह समय-समय पर मर्सी होम के लिए आवश्यक वस्तुएं प्रदान करेंगे। और इसी कड़ी में रोटरी क्लब ग्वालियर के माध्यम से आज 50 जोड़ी कपड़े सिलवाकर भेंट किये। इस अवसर पर सचिव उदित चतुर्वेदी, रोटे. वी.के. गंगवाल, रोटे. राजेन्द्र अग्रवाल, रोटे. डॉ. अशोक मिश्रा, रोटे. राजकुमार शिवहरे, रोटे. भावना शिवहरे, रोटे. राकेश मल्होत्रा, रोटे. डॉ. सुष्मिता मुंगी, रोटे. शुभांगी चतुर्वेदी सहित आदि उपस्थित थे।
मर्सी होम के रहवासियों को ड्रेस भेंट की हिमांशु छापरिया ने अपने जन्मदिन पर लिया था संकल्प

