Headlines

गुरु पूर्णिमा पर पक्का तालाब परिसर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु कृपा का आशीर्वाद

इटावा। ब्रह्म मध्व गौड़ीय संप्रदाय “श्री श्री गौर निताई परिवार” के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा एवं सनातन गोस्वामी महाराज के तिरोभाव दिवस के अवसर पर पक्का तालाब परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु अर्चन, सत्संग और दिव्य हरिनाम संकीर्तन का लाभ प्राप्त किया।सनातन धर्म प्रचारक पं. मनु पुत्र दास के मार्गदर्शन में आयोजित सत्संग में उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि “भगवत कृपा से ही जीव को गुरु का आश्रय प्राप्त होता है। जब तक मनुष्य गुरु की महत्ता को स्वीकार कर उनके बताए मार्ग पर नहीं चलता, तब तक उसका वास्तविक कल्याण संभव नहीं है।”
बुधवार शाम 7 बजे भव्य संध्या आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक भगवान के नाम का गुणगान करते रहे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।रात्रि 9 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धर्म एवं भक्ति के ऐसे आयोजनों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

Please follow and like us:
Pin Share