ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में शासन के आदेशानुसार ग्वालियर जिले में दिनांक 12 अगस्त 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक एचआईव्ही एड्स सघन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने 12 अगस्त 2026 को बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारम्भ किया इस अवसर पर डॉ० विजय पाठक जिला क्षय अधिकारी जिला क्षय केन्द्र ग्वालियर ग्वालियर उपस्थित थे। यह रैली जिला क्षय केन्द्र से प्रारम्भ होकर जेएएच केम्पस कटोराताल रोड थीम रोड ओल्ड हाई कोर्ट रोड होते हुये वापस जिला क्षय केन्द्र पर समाप्त हुई।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. विजय पाठक जिला ने बताया कि सघन जागरूकता अभियान में विभिन्न गतिविधियों को जिले, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत आईईसी जागरूकता, संगोष्ठी बैठक, केम्प आदि गतिविधियां सम्पन्न की जायेगीं। उक्त गतिविधियों में ग्राम पंचायत आंगनवाडी केन्द्र स्कूल, महाविधालय, स्लम क्षेत्र, स्टोन केसर चिन्हित क्षेत्र एनसीसी केडेट एवं युवाओं को एचआईव्ही एडस के प्रति जागरूक्ता कार्यक्रम एवं जांच की जायेगीं।


