Headlines

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों को न्याय मिले: आकाशदीप जैन

इटावा। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव एवं जनपदीय अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि इस्तीफे के बाद अब सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी संस्थागत जवाबदेही तय करना, छात्रों को न्याय दिलाना तथा परीक्षा प्रणाली में व्याप्त कमियों को दूर करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।आकाशदीप जैन ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share