Headlines

महिला थाने में तीन परिवारों के बीच हुआ समझौता, बिखरने से बचे रिश्ते-थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, एसपी सिटी बबीता सिंह एवं सीओ सिटी अवनीश कुमार के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने पारिवारिक विवादों के निस्तारण की दिशा में सराहनीय पहल की। पुलिस की काउंसलिंग के माध्यम से तीन परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।महिला थाना पुलिस ने पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में संबंधित पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर गलतफहमियों को दूर करने तथा आपसी मतभेद समाप्त करने का प्रयास किया गया। पुलिस की समझाइश के बाद तीन परिवारों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर सहमति जताई।महिला थाना पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत और आपसी समझ के माध्यम से सुलझाना, परिवारों में सामंजस्य बनाए रखना तथा रिश्तों को टूटने से बचाना है। पुलिस ने संबंधित परिवारों को भविष्य में आपसी विश्वास, सम्मान और सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी।

Please follow and like us:
Pin Share