Headlines

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

इटावा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने संगठन की एकता और जनसेवा पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सम्मेलन में उत्कर्ष अग्निहोत्री सहित कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share