Headlines

व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुशील सम्राट के त्रयोदशी भोज में पहुंचे

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी इकदिल स्थित ओम वाटिका में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी सुशील सम्राट के यहां आयोजित त्रयोदशी भोज कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, विनीत कुमार पांडे, मेजर पांडे, सुनीता कुशवाहा, अभिषेक दीक्षित, सुनीता श्रीवास्तव और विजय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share